दुलदुला: संगीता ने ई-रिक्शा से बदली जिंदगी, बनीं लखपति दीदी और ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं मिसाल
दुलदुला विकासखंड की संगीता देवी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गई हैं। कभी परिवार की जरूरतों के लिए छोटे ऋण लेकर खेती करने वाली संगीता ने बिहान स्व सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार की राह चुनी। वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री जशपुर एक्सप्रेस योजना के तहत उन्हें ई-रिक्शा मिला। आज वह खुद ई-रिक्शा चलाकर रोजाना करीब 700 से 800 रुपये कमाती हैं और हर