आत्मनिर्भर दलहन मिशन से संवर रही किसानों की किस्मत
--
टीकमगढ़ के मनीष भूषण सिंह को मिला गुणवत्तापूर्ण उड़द बीज से प्रोत्साहन
---
केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कृषि विकास कार्यक्रमों का सीधा लाभ अब ग्रामीण अंचलों के किसानों तक पहुँच रहा है। आत्मनिर्भर दलहन मिशन के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के ग्राम दरगुआं कलां (ब्लॉक जतारा) के रहने वाले किसान श्री मनीष भूषण सिंह परमार की खेती में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।
श्री मनीष भूषण सिंह बताते हैं कि उन्हें योजना के तहत निःशुल्क उन्नत किस्म का उड़द बीज प्राप्त हुआ था। बीज की गुणवत्ता काफी उत्कृष्ट एवं बेहतर किस्म की रही, जिससे फसल का उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद बढ़ी है।
किसान मनीष भूषण सिंह ने भारत सरकार की इस कल्याणकारी योजना की खुले दिल से सराहना की है। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्नत कृषि को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही यह योजना बेहद मददगार सिद्ध हो रही है। इसके लिए उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्र सरकार का सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh