#हरदोई
Hardoi, Hardoi | Sep 28, 2026 कार का शीशा तोड़कर चांदी से भरा बैग लूटकर बदमाश फरार, पुलिस जांच मे जुटी जनपद के शाहाबाद थाना क्षेत्र में चांदी से भरा बैग लूटे जाने की घटना सामने आई। शाहजहांपुर निवासी हृदयराम सोनी अपने चालक के साथ वैगनआर कार से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा करीब पांच किलोग्राम चांदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। एसपी अशोक कुमार मीना ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना के अनावरण के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपियों की तलाश के साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। UP Police Hardoi Police