धामपुर: धामपुर के दुर्गा विहार कॉलोनी के पास दो कारों की भिड़ंत में घायल तीसरे युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के मुताबिक 27 सितंबर को धामपुर के दुर्गा विहार कॉलोनी के पास दो कारों की भिड़ंत हो गई थी जिसमें स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी गौतम सैनी व सुमित सैनी की मौत हो गई थी और शुभम व वासु गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई।