बरहेट: शिवगादी धाम मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई दुकानदारों पर जुर्माना।
श्रावणी मेले के दौरान सोमवार के अपराह्न शिवगादी धाम में खाद्य सुरक्षा विभाग साहिबगंज की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच को लेकर सघन निरीक्षण अभियान चलाया लिए।इस दौरान आचार,पेड़ा,आइसक्रीम, नाश्ता एवं चाय की दुकानों की जांच की गई तथा दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन दोबारा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।