दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रतिष्ठित शहीद भगत सिंह कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजय हासिल करने के बाद चूरू के होनहार युवा दिव्य राजपाल के प्रथम बार गृह नगर आगमन पर श्री सिंधी पंचायत संस्थान एवं श्री सिंधी युवक मंडल, चूरू के संयुक्त तत्वावधान में भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया।