भादरा: बाड़े में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज, पुलिस उप अधीक्षक कर रहे हैं जांच
भादरा: भादरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला ने पड़ोसी पर बाड़े में घुसकर छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक भादरा कर रहे हैं।