सहारनपुर: गाँव थरौली में तीन वर्ष से जारी तिरंगा यात्रा, प्रधान प्रतिनिधि संदीप चौधरी ने दिया देशभक्ति का संदेश
गाँव थरौली से लगभग 1 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस को लेकर शनिवार दोपहर 3:00 बजे निकाली गई। गाँव थरौली के प्रधान प्रतिनिधि संदीप चौधरी ने बताया कि हम देश की आन बान शान के लिए यह तिरंगा यात्रा पिछले तीन साल से निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान जैसे अवसर दिए।