Public App Logo
हल्द्वानी में उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने SIR के दौरान नोटिस और आपत्तियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान निर्वाचन टीमों द्वारा घर-घर सत्यापन किया जा रहा है। इसी बीच फार्म संख्या 10 के माध्यम से कुछ मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां दर्ज होने की बात सामने आई है। ज्ञापन के अनुसार कुछ संबंधित मतदाताओं का कहना है कि उन्होंने या उनके परिवार के किसी सदस्य ने ऐसी आपत्ति दर्ज नहीं कराई। सपा नेता ने इस मामले की गंभीरता से जांच कराने, जिन आपत्तियों की संबंधित मतदाता पुष्टि नहीं करते उन्हें नियमों के अनुसार निरस्त या सुधारने तथा आम जनता को उचित जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि मतदाता अपनी सूची में दर्ज स्थिति की पुष्टि कर सकें। #SIR #VoterList #VoterVerification #ElectionCommission #ElectoralRoll #Haldwani #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #HaldwaniNews #NainitalNews #SamajwadiParty #AbdulMateenSiddiqui #VoterRights #ElectionNews #PoliticalNews #Democracy #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews - Haldwani News