केशकाल: केशकाल घाट पर ट्रक के खराब होने से लगा मेगा जाम, वाहनों की लंबी कतार
मंगलवार की सुबह केशकाल घाट के आठवें मोड़ पर ट्रक खराब होने के कारण मंगलवार को मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।वहीं शहर में जाम लगने से स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंचकर वन-वे व्यवस्था बनाते हुए यातायात बहाल कराने में जुटी है।