मनोहरथाना: मनोहर थाना विद्यालय के स्काउट दलों ने आयोजित किया एक दिवसीय हाइक कार्यक्रम
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मनोहर थाना के तत्वावधान में नगर के पांच विद्यालयों के स्काउट दलों द्वारा एक दिवसीय हाइक कार्यक्रम आयोजित किया गया। राउमावि,आदर्श विद्या मंदिर, स्वामी वासुदेवानंद,मॉडर्न एवं भास्कर स्कूल के कुल 90 स्काउट छात्रों एवं 8 स्काउट मास्टर्स ने भाग लिया। स्काउट दलों ने लगभग 10 किलोमीटर की पैदल हाइक पूरी की।