हरदा: शहर की पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बाइक दीवार से टकराई, 37 वर्षीय युवक की मौत
Harda, Harda | Aug 16, 2026 हरदा शहर में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक निजी स्कूल के 37 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गई। हादसा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने के बाद शिक्षक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।