डिंडौरी: अतिथि शिक्षकों ने वेतनमान बढ़ाने, पक्की नौकरी की मांग पर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
डिंडोरी में अतिथि शिक्षकों ने वेतनमान बढ़ाने पक्की नौकरी और साल के पूरे 12 महीने वेतन देने की मांग करते हुए रैली निकाली और रविवार शाम 4:00 बजे नायब तहसीलदार बृजभान सिंह को ज्ञापन सौपा।दरअसल अतिथि शिक्षकों ने वेतन दुगना करने और 62 साल की उम्र तक सेवा सुरक्षा की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।