देवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में सेना के अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक
उपयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में रामगढ़ कैंट के कमांडिंग ऑफिसर व सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया बैठक में जिले में आगामी 9 व 10 अक्टूबर को भारतीय सेवा द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्री मेडिकल कैंप हथियार व उपकरण प्रदर्शनी तथा युवाओं के लिए सेवा भर्ती जागरूकता अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।