कोईलवर: अस्पताल पहुंचने से पहले हादसे का खतरा! कोईलवर की जर्जर सड़क पर कब जागेगा विभाग
कोईलवर अस्पताल के पास का नजारा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। स्टेशन रोड से कपिल देव चौक होते हुए मानसिक आरोग्यशाला झलकू नगर फोरलेन में जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग इन दिनों बदहाली की तस्वीर बन चुका है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पब्लिक एप की टीममौके पर पहुंची तो सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां नजर आईं।