भोरे: भोरे थाना में इंस्पेक्टर ने सुपर पेट्रोलिंग के तहत निरीक्षण किया, रात्री गश्ती व ओडी चेकिंग कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
भोरे थाना का बीते देर रात साइबर थाना के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने सुपर पेट्रोलिंग अभियान के तहत निरीक्षण किया। इस दौरान रात्रि गश्ती एवं ओड पदाधिकारी का निरीक्षण किया गया। वहीं रात्रि गस्ती का जायजा तथा ओडी पदाधिकारी एवं गश्ती वाहन में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी कर्मियों का चेकिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।