रायडीह: 15 अगस्त की शाम हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक रिम्स रेफर।
Raidih, Gumla | Aug 16, 2026 15 अगस्त के मौके पर घूमने निकले दो युवकों की बाइक को अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है। घटना शनिवार शाम सदर थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर के सामने की है।