भरथना: महेवा नारायण पेट्रोल पंप के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला मलाजनी गांव के युवक का शव
बकेवर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम 6 बजे महेवा नारायण पेट्रोल पंप के पीछे मुगल रोड किनारे झाड़ियों में केसिया के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर 28 वर्षीय गौरव नागर पुत्र धीरज नागर निवासी मलाजनी, जसवंतनगर का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।