मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में जल विहार मेला देखने आए युवक से दोस्तों ने की मारपीट, बेल्ट से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
झांसी के मऊरानीपुर में जल विहार मेला देखने आए गुरसराय निवासी युवक सौरभ के साथ उसके दोस्तों ने मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि दोस्तों ने पहले उसे शराब पिलाई और बाद में बेल्ट से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है