नबीनगर: सोरी पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के माली-सुंदरगंज पथ पर सोरी पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गम्हरिया गांव निवासी मनदीप शर्मा (पिता-स्वर्गीय अलखदेव शर्मा) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया।मिली जानकारी के अनुसार