Public App Logo
कांगड़ा: द्रमण में बनेगी आधुनिक सब्जी एवं अनाज मंडी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को एपीएमसी के चेयरमैन निशु मोंगरा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत द्रमण में प्रस्तावित भव्य एवं आधुनिक सब्जी एवं अनाज मंडी के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि द्रमण में लगभग 20 कनाल भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त सब्जी एवं अनाज मंडी का निर्माण किया जाएगा तथा शीघ्र ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मंडी निर्माण के लिए आवश्यक फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्राप्त हो चुकी है और अब निर्माण कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शाहपुर से विशाल वर्मा की रिपोर्ट #Kangra #Shahpur #Draman #APMC #VegetableMarket #GrainMarket #Farmers #HimachalNews #BreakingNews #HPNews #RozanaHimachal #Development #Agriculture #HimachalPradesh #LatestNews - Himachal Pradesh News