गिद्धौर: गंगा स्मारक विद्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकली, गूंजे देशभक्ति के नारे
Gidhaur, Chatra | Aug 13, 2026 _गिद्धौर, चतरा_ - स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख मार्गों से गुजरी। "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों