चूरू: हर घर तिरंगा अभियान के तहत वितरित किए गए झंडे, रैली निकालकर दिया गया देशभक्ति का संदेश
Churu, Churu | Aug 12, 2026 चूरू जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बुधवार को चूरू जिला मुख्यालय पर परिवहन विभाग एवं जिला पर्यावरण सुधार समिति के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिवहन विभाग कार्यालय के सामने जिला परिवहन अधिकारी की उपस्थिति में आमजन को करीब 100 तिरंगे झंडे निःशुल्क वितरित किए गए।