Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

'मैं अब घर वापस नहीं आऊंगा…' बहन को मैसेज भेजकर रहस्यमय ढंग से लापता हुआ छात्र, सासाराम तक मिली मोबाइल की आखिरी लोकेशन गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के रुकूनपुर गांव निवासी संतोष कुमार का छोटा पुत्र शिवम कुमार उर्फ छोटू रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घर से निकलने के कुछ घंटे बाद छात्र ने अपनी बहन के मोबाइल पर एक ऐसा संदेश भेजा, जिसे पढ़ते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। संदेश में लिखा था, "मैं अब घर वापस नहीं आऊंगा, तुम लोग अच्छे से रहना।" इसके बाद से छात्र का मोबाइल स्विच ऑफ है और उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, रुकूनपुर गांव निवासी संतोष कुमार का छोटा पुत्र शिवम कुमार उर्फ छोटू गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। उसने अपने पिता से किताब खरीदने के लिए पैसे मांगे और बताया कि पटना से उसका एक दोस्त गया जंक्शन आ रहा है, जिससे उसे मिलना है। उसने यह भी कहा कि वह जल्द ही घर लौट आएगा। परिवार को उस समय किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। घर से निकलने के करीब तीन घंटे बाद शिवम के मोबाइल नंबर से उसकी बहन के फोन पर संदेश आया कि वह अब घर वापस नहीं आएगा। यह मैसेज पढ़ते ही परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत शिवम को फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलने पर गुरारू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर छात्र की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में उसका मोबाइल सासाराम रेलवे स्टेशन के पास अंतिम बार सक्रिय मिला, जिसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और छात्र की सकुशल बरामदगी के प्रयास जारी हैं। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द अपने बेटे को सुरक्षित खोज निकालने की गुहार लगाई है। #gayadastak #latestnewsgaya #गयाजी #GayaNews #गया_हो #gaya #लापता #लेटेस्ट GAYA Police Vikas Vaibhav, IPS Bihar Police Samrat Choudhary Jitan Ram Manjhi Tejashwi Yadav BJP Bihar District Administration, GAYA R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

MORE NEWS

सावन का तीसरा सोमवार।
#sawan#somwar#tisrasomwaar🕉️ #baba #bolbam🕉️

सावन का तीसरा सोमवार। #sawan#somwar#tisrasomwaar🕉️ #baba #bolbam🕉️

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 17, 2026

मोरिया हाइट के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर महिला डायरेक्टर ने लगाये गंभीर आरोप, कहा- जान से मरवाने का दी जा रही धमकियां, थाने में कराया प्राथमिकी दर्ज

65 लाख निवेश से 2.82 करोड़ के दावे तक, पार्टनरशिप विवाद ने पकड़ा तूल: महिला डायरेक्टर ने प्रेस वार्ता कर खोला पूरा मामला

गया। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये के निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने रविवार को कटारी हिल रोड नंबर-9 स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से इनकार करने, कंपनी में हिस्सेदारी से वंचित करने और जान से मरवा देने का धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में महिला डायरेक्टर नगमा ने रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला डायरेक्टर नगमा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वर्ष 2014 में दोनों के बीच पार्टनरशिप शुरू हुई थी और कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका दावा है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से रकम जुटाकर कारोबार में करीब 65 लाख रुपये निवेश किए। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में वर्ष 2020 का एग्रीमेंट, MOU, कंपनी के दस्तावेज, WhatsApp चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य बताया। महिला डायरेक्टर नगमा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 के एक वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई थी। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया और ऊपर से जान से मरवा देने की धमकियां दी जा रही है जिसके बाद पूरा परिवार डरे और सहमे हुए हैं और मैं न्याय की गुहार लगा रहा हूं मैं मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर न्याय दिलाने की मैं मांग करती हूं और दोषियों पर अभिलंब कार्रवाई की मांग करता हूं।
#गयाजी 
#गया_हो 
#GayaPolice 
#MaryaHeight
#gayastation 
#अपार्टमेंट 
#gaya 
#लुट 
#बिहार

मोरिया हाइट के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर महिला डायरेक्टर ने लगाये गंभीर आरोप, कहा- जान से मरवाने का दी जा रही धमकियां, थाने में कराया प्राथमिकी दर्ज 65 लाख निवेश से 2.82 करोड़ के दावे तक, पार्टनरशिप विवाद ने पकड़ा तूल: महिला डायरेक्टर ने प्रेस वार्ता कर खोला पूरा मामला गया। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये के निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने रविवार को कटारी हिल रोड नंबर-9 स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से इनकार करने, कंपनी में हिस्सेदारी से वंचित करने और जान से मरवा देने का धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में महिला डायरेक्टर नगमा ने रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला डायरेक्टर नगमा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वर्ष 2014 में दोनों के बीच पार्टनरशिप शुरू हुई थी और कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका दावा है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से रकम जुटाकर कारोबार में करीब 65 लाख रुपये निवेश किए। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में वर्ष 2020 का एग्रीमेंट, MOU, कंपनी के दस्तावेज, WhatsApp चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य बताया। महिला डायरेक्टर नगमा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 के एक वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई थी। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया और ऊपर से जान से मरवा देने की धमकियां दी जा रही है जिसके बाद पूरा परिवार डरे और सहमे हुए हैं और मैं न्याय की गुहार लगा रहा हूं मैं मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर न्याय दिलाने की मैं मांग करती हूं और दोषियों पर अभिलंब कार्रवाई की मांग करता हूं। #गयाजी #गया_हो #GayaPolice #MaryaHeight #gayastation #अपार्टमेंट #gaya #लुट #बिहार

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 16, 2026

घंटों खोजने के बाद पानी से निकली बॉडी, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने उठाई मुआवजे की मांग ! #bdbiharjharkhand

घंटों खोजने के बाद पानी से निकली बॉडी, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने उठाई मुआवजे की मांग ! #bdbiharjharkhand

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 16, 2026

'मैं अब घर वापस नहीं आऊंगा…' बहन को मैसेज भेजकर रहस्यमय ढंग से लापता हुआ छात्र, सासाराम तक मिली मोबाइल की आखिरी लोकेशन गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के रुकूनपुर गांव निवासी संतोष कुमार का छोटा पुत्र शिवम कुमार उर्फ छोटू रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घर से निकलने के कुछ घंटे बाद छात्र ने अपनी बहन के मोबाइल पर एक ऐसा संदेश भेजा, जिसे पढ़ते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। संदेश में लिखा था, "मैं अब घर वापस नहीं आऊंगा, तुम लोग अच्छे से रहना।" इसके बाद से छात्र का मोबाइल स्विच ऑफ है और उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, रुकूनपुर गांव निवासी संतोष कुमार का छोटा पुत्र शिवम कुमार उर्फ छोटू गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। उसने अपने पिता से किताब खरीदने के लिए पैसे मांगे और बताया कि पटना से उसका एक दोस्त गया जंक्शन आ रहा है, जिससे उसे मिलना है। उसने यह भी कहा कि वह जल्द ही घर लौट आएगा। परिवार को उस समय किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। घर से निकलने के करीब तीन घंटे बाद शिवम के मोबाइल नंबर से उसकी बहन के फोन पर संदेश आया कि वह अब घर वापस नहीं आएगा। यह मैसेज पढ़ते ही परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत शिवम को फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलने पर गुरारू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर छात्र की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में उसका मोबाइल सासाराम रेलवे स्टेशन के पास अंतिम बार सक्रिय मिला, जिसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और छात्र की सकुशल बरामदगी के प्रयास जारी हैं। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द अपने बेटे को सुरक्षित खोज निकालने की गुहार लगाई है। #gayadastak #latestnewsgaya #गयाजी #GayaNews #गया_हो #gaya #लापता #लेटेस्ट GAYA Police Vikas Vaibhav, IPS Bihar Police Samrat Choudhary Jitan Ram Manjhi Tejashwi Yadav BJP Bihar District Administration, GAYA R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल - Gaya Town CD Block News