आस्था का मार्ग, समन्वय का संबल।
काँवड़ यात्रा-2026 के सुरक्षित, सुगम एवं निर्विघ्न आयोजन हेतु मेरठ में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री शशि प्रकाश गोयल एवं पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण की संयुक्त अध्यक्षता में उत्तराखण्ड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।
मुख्य सचिव उ0प्र0 श्री शशि प्रकाश गोयल ने सभी विभागों के मध्य बेहतर समन्वय, संवेदनशील एवं मर्यादित व्यवहार, अभिसूचना तंत्र को सक्रिय एवं सतर्क रखने पर बल देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी राज्यों एवं विभागों के समन्वित प्रयासों से काँवड़ यात्रा-2026 सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न होगी।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि काँवड़ यात्रा की सफलता के लिए अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जनपदीय समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने काँवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व प्रत्येक काँवड़ संघ, शिविर, डीजे संचालक एवं स्थानीय आयोजकों को व्यवस्थाओं, मा0 उच्चतम न्यायालय के निर्देश एवं निर्धारित डीजे मानकों से अवगत कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने “Zero Incident, Zero Accident" के लक्ष्य के साथ श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार, ड्यूटी पॉइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों की समुचित ब्रीफिंग एवं ट्रेनिंग, ट्रैफिक एवं भीड़ प्रबंधन, सोशल मीडिया पर अफवाहों के त्वरित खण्डन एवं प्रमाणिक सूचना के त्वरित प्रसारण पर विशेष बल दिया।
#SafeKanwarYatra #ShravanShivratri
#KanwarYatra2026 #UPPolice