मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र में सेवा निवृत रेलवे कर्मी बुजुर्ग की मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई मौत, बेटे ने की पहचान
जिगना थाना क्षेत्र के रन्नो पट्टी गांव में शुक्रवार की सुबह 6:00 रेलवे लाइन पर एक बुजुर्ग का शव मिला जिस इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा मृतक की पहचान। रन्नो पट्टी निवासी 72 वर्षी राम सुमेर पुत्र स्वर्गीय रामदेव के रूप में हुई। बेटे अजय ने बताया कि पिता पैदल रेलवे लाइन पार कर। कुछ सामान लेने गए थे वापसी में घटना घट गई।