उत्तराखंड के रामलीला मैदान में हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधा है। खड़गे ने सवाल उठाते हुए कहा कि रामलीला मैदान में हर पार्टी के लोग जनसभाएं करते हैं, ऐसे में वहां शुद्धिकरण के लिए हवन की क्या जरूरत थी। खड़गे ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं समाज में विभाजन और जातियों के बीच विवाद को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने इसे हिंदू धर्म की भावना के खिलाफ बताते हुए भाजपा की कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाया। खड़गे ने रामलीला मैदान के शुद्धिकरण की घटना की निंदा करते हुए कहा कि देश को बांटने और समाज में आपसी विवाद पैदा करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
#MallikarjunKharge #Congress #Haldwani #Uttarakhand #UttarakhandPolitics #UttarakhandNews #HaldwaniNews #RamlilaMaidan #BJP #PoliticalNews #SocialJustice #Equality #CasteDiscrimination #Democracy #CongressNews #BreakingNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews