कुचाई: बिरगामडीह में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, डांगिल एफसी बना विजेता
कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बिरगामडीह में एम एमबी राधु क्लब की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।