रॉबर्ट्सगंज: अनपरा के काशी मोड़ के पास हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार की हुई मौत
सोनभद्र में औड़ी-रेनुकूट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। काशी मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कूटी ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार कामता पनिका गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्कूटी चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया