चूरू: एनएच-52 पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत, डोटासरा बोले- जीतेंगे निकाय
Churu, Churu | Aug 16, 2026 चूरू के एनएच-52 रतननगर के पास रविवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव मुस्ताक खान के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डोटासरा को 51 किलो की माला पहनाकर तथा साफा बांधकर अभिनंदन किया।