#देहरादून में हुंडई शोरूम में लगी भीषण आग,कई गाड़ियां जलकर राख ।
देहरादून:-01 अक्टूबर 2026
#सुभाषनगर स्थित #हुंडई कार शोरूम में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोरूम परिसर में खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। आग की चपेट में आने से कारें जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कार एसेसरीज समेत अन्य सामान भी आग में जल गया।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। शोरूम से उठते धुएं और आग की लपटों के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
#follower #highlight #brekingdehradun