सहारनपुर: टॉफी का लालच देकर बुजुर्ग ने आठ वर्षीय बच्ची को ले जाकर किया आपत्तिजनक कृत्य, गिरफ्तार
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ आपत्तिजनक कृत्य का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले में चाय की दुकान पर बैठे 65 वर्षीय बुजुर्ग ने बच्ची को बहलाकर अपने साथ ले गया और टॉफी दिलाने के बहाने एकांत स्थान पर उसके साथ आपत्तिजनक कृत्य किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।