कायमगंज: कायमगंज में फर्रुखाबाद- दिल्ली मार्ग पर जलभराव, नाले चोक होने से आवागमन प्रभावित, कब्रिस्तान में भी भरा पानी
कायमगंज गांव गिर्द क्षेत्र में फर्रुखाबाद -दिल्ली मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है।नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में पानी निकासी के लिए बना नाला कई स्थानों पर चोक है।