पाटन: ग्राम रमपुरा में भगवती मानव कल्याण संगठन ने गांव को नशा मुक्त घोषित किया, शराब बेचने और पीने पर लगेगा जुर्माना
Patan, Jabalpur | Sep 28, 2026 भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्राम रमपुरा में एक अनूठी पहल की है और गांव को नशा मुक्त घोषित करने के लिए ग्राम समिति भी बनवाई है। भगवती मानव कल्याण संगठन के जगदीश सिंह लोधी ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि गांव को नशा मुक्त घोषित करने के लिए ग्राम समिति के माध्यम से पहल की गई है शराब बेचने और पीने वालों पर यहां 11हजार और 51सौ जुर्माना लगेगा।