#कहते_हैं_कि_मंजिल_उन्हीं_को_मिलती_है_जिनके_सपनों_में_जान होती है।
#पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।
#बिसाऊ की सरस्वती लाइब्रेरी से निकले इन युवाओं ने यह साबित कर दिखाया है
#लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर चमके सितारों का हुआ सम्मान
नव नियुक्त अधिकारियों ने साझा किए सफलता के मंत्र, सैकड़ों अभ्यर्थियों को मिला मार्गदर्शन
बिसाऊ। शहर के जागीड़ भवन के पास संचालित सरस्वती लाइब्रेरी में सोमवार को पायल रेस्टारेन्ट के संचालक विजेन्द्र सिंह पायल की अध्यक्षता में एक प्रेरणादायक सम्मान एवं मार्गदर्शन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नैहा झाझड़िया मुख्य अतिथि रही। वही बिसाऊ थाना प्रभारी उमाशंकर शर्मा, गोविन्द शिक्षण संस्थान निदेशक डॉ. संजय शर्मा, पीएम श्री जटिया विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील सुरा, पीएम श्री जटिया विद्यालय के इंग्लिश टीचर जगदीप सिहाग, डॉ. निखिल कुलहरी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर प्रशासनिक एवं अन्य सरकारी सेवाओं में चयनित हुए तनुज शर्मा CRPF, मयंक शेखावत राजस्थान पुलिस, नरेश कुमार रेलवे टेक्निशियन 1 Grade, पूनम मीणा 4th Grade FCS, बबीता कुमारी दिल्ली पुलिस, सोनू कंवर NEET-GMS बाड़मेर, सुनिल कुमार Reet Level 2nd Science, योगेन्द्र झाझड़िया स्टेशन मास्टर सहित आठ युवाओं का लाइब्रेरी परिवार की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों एवं अधिकारियों ने नव नियुक्त अधिकारियों को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
कार्यक्रम में चयनित अधिकारियों ने अपने संघर्ष, मेहनत और सफलता के अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर अध्ययन और सकारात्मक सोच से किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर आयोजित मोटिवेशनल सेमिनार में बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने परीक्षा की रणनीति, समय प्रबंधन, विषय चयन, आत्मविश्वास और इंटरव्यू की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों के अनुभव सुनकर अभ्यर्थी उत्साहित नजर आए और उन्होंने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सरस्वती लाइब्रेरी के संचालक मास्टर संदीप एवं पायल रेस्टोरेंट के संचालक विजेंद्र पायल ने आयोजन में पधारे सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का नया उत्साह प्रदान करते हैं।
समारोह का माहौल उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा। उपस्थित अभ्यर्थियों ने भी इस आयोजन को अपने भविष्य के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए लाइब्रेरी परिवार का आभार व्यक्त किया।
"अगर इरादे मजबूत हों तो हालात कभी रास्ता नहीं रोक सकते। सपने देखने वालों की नहीं, उन्हें पूरा करने वालों की कहानी ही इतिहास बनती है।"
"संघर्ष से सफलता तक की हर कहानी... सबसे पहले, सबसे सटीक... शेखावाटी एक्सप्रेस न्यूज़।"
#ShekhawatiExpress #शेखावाटी_एक्सप्रेस #Bisau #बिसाऊ #SaraswatiLibrary #SuccessStory #MotivationalStory #CompetitiveExams #GovernmentJob #Inspiration #YouthPower #DreamsToReality #HardWorkPaysOff #CareerSuccess #Motivation #Education #Students #RajasthanNews #Jhunjhunu #Shekhawati #NewsUpdate #PositiveNews #SuccessJourney #ExamPreparation #CRPF #RajasthanPolice #RailwayJobs #REET #DelhiPolice #FutureOfficers #संघर्ष_से_सफलता #मेहनत_का_फल #सफलता_की_कहानी #युवा_प्रेरणा #प्रतियोगी_परीक्षा #सरकारी_नौकरी #मोटिवेशन #शिक्षा #सपनों_की_उड़ान #बदलता_राजस्थान #बिसाऊ_गौरव #युवाओं_की_पहचान #सफलता_का_मंत्र #लक्ष्य_और_लगन #नई_उम्मीद #प्रेरणादायक_कहानी #शेखावाटी_की_शान #सफल_युवा #मंजिल_की_ओर #हौसलों_की_उड़ान Ashok Soni
Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 18, 2026