बिहारीगंज: माइक्रोफाइनेंस कर्मी से 16,890 रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
बिहारीगंज के सगरदीना गांव के पास माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मी से 16 हजार 890 रुपये की लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित बपन बरमन के अनुसार, कलेक्शन कर लौटने के दौरान तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर उसे रोका और बैग छीन लिया। बैग में रुपये और कंपनी के कागजात थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मामले की जांच जारी है।