बेरो: बेड़ो में 11 अगस्त को विकसित भारत जी-राम जी योजना पर कार्यशाला
Bero, Ranchi | Aug 10, 2026 बेड़ो: विकसित भारत जी-राम जी योजना के क्रियान्वयन को लेकर 11 अगस्त को बेड़ो प्रखंड सभागार में सुबह 10:30 बजे से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें मुखिया, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक समेत संबंधित कर्मी शामिल होंगे। प्रत्येक पंचायत से सक्रिय मजदूर मेट और तीन बागवानी सखियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।