Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
rajtvbharat
16 अगस्त को होगा मतदान,भूपेंद्र रघुवंशी,मैदान में ,चु,चि,बांसुरी,सभी का सहयोग के साथ मैदान में उतरे
Vidisha Nagar, Vidisha
| Aug 10, 2026
#politics
#national
MORE NEWS
राष्ट्रभक्ति सामूहिक गान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह .. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त की संध्या पर विदिशा के रविंद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक ऑडिटोरियम भवन में राष्ट्रभक्ति सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री मुकेश टंडन ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने देशभक्ति की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान देशभक्ति पर आधारित गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने देशप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को पुरस्कार राशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ओलंपस हाई स्कूल को 7 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे नवांकुर विद्यापीठ, गंजबासौदा को 5 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सांदीपनि विद्यालय, बरूईपुरा, विदिशा को 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ शहर के नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। #vidisha #MadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #singing
Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026
पीएम पोषण शक्ति निर्माण सहभोज किया .. प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने कक्षा चैथी की छात्रा कुमारी कशिश सेन को पीएम पोषण शक्ति निर्माण के तहत आयोजित सहभोज कार्यक्रम में खाना खिलाकर शुरूआत की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, श्री श्यामसुन्दर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के साथ कक्षा चैथी की कुमारी चंद्रा साहू ने भी पीएम पोषण शक्ति निर्माण तहत आयोजित सहभोज में बच्चो के साथ शामिल होकर सहभोज किया है। #vidisha
Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026
शहीदो की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि .. प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विधायक श्री मुकेश टण्डन ने शहीद ज्योति स्तंभ पर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले सभी शहीदो की स्मृति में शहीद ज्योति स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। #vidisha
Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026
महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण .. महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित की। नीमताल पर सम्पन्न हुए उपरोक्त कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों के विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। #vidisha
Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026
प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत हुए .. स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर विदिशा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय एवं भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव उद्बोधन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला व खण्ड स्तरीय कार्यक्रम स्थलों पर देखा सुना गया है। इसके लिए एलईडी स्क्रीन एवं साउंड सिस्टम की विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्य समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश का लाइव प्रसारण देखा और सुना। जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने विदिशा जिले के विकास उपलब्धियों का से संदेश वाचन के माध्यम से दिया। इसके पश्चात् प्रगति के प्रतीक गुब्बारो को मुक्त आकाश में छोड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने विदिशा के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में खुली जीप मे सवार होकर परेड़ का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी भी मौजूद थे। समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, शौर्यादल के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारो के बीच हर्ष फायर किया गया। प्रभारी मंत्री श्री पटेल नेे परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम - जिले की तीन शैक्षणिक संस्थाओ के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। जिसमंे सांदीपनी स्कूल बरईपुरा के विद्यार्थियों द्वारा आज तिरंगे..........., एमएलबी स्कूल की छात्राओं के द्वारा ‘‘आकाश छू ले आजाद रहे तिरंगा............ और अंत में साकेत एमजीएम स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक लोक नृत्य ‘‘ हे जन्म भूूमि भारत.....’’ उपरोक्त कार्यक्रम के माध्यम से भारत देश की एकता अखण्डता को रेखांकित करने वाला मंचन चित्रण प्रस्तुत किया गया है। शौर्या दल - स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शौर्या दल ने भी मार्चपास्ट मंे शामिल होकर सहभागिता निभाई है वहीं पुलिस बैंड दल व वात्सल्य स्कूल बैड दल ने परेड में शामिल होकर देशभक्ति पर आधारित मनमोहक धुन का वादन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मीसाबंदी, परिजन सम्मानित - कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने जिले के मीसाबंदियों का स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। पुरस्कृत - कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने सामूहिक रूप से जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों और स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर उन्हें प्रशंसा पत्र एवं शील्ड प्रदाय कर सम्मानित किया। गौरतलब हो कि जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोेशल मीडिया हेण्डलर श्री हरेकृष्णा सेन सहित जिले के 96 चयनितो को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया है इसके अलावा परेड़ में शामिल व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों पर जूरी द्वारा चयनित प्रथम तीन दलो के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया है। जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, पूर्व काॅपरेटिव बैंक के द्वय अध्यक्ष श्री बाबूलाल ताम्रकार, श्री श्यामसुन्दर शर्मा सहित अन्य अतिथिगण, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मण्डलाधिकारी श्री हेमंत यादव, विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, मीडियाकर्मी, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण मौजूद थे। समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण के बीच विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। #vidisha
Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026