सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष की अपमानजनक टिप्पणी से आहत हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष
.
प्रेमावती पीके वर्मा, बोलीं—महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं
.
#हरदोई। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रेमावती वर्मा भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद और विरोध अपनी जगह हैं, लेकिन किसी महिला के सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और सम्मान के साथ निभाने का प्रयास किया है। प्रेमावती वर्मा ने कहा कि राजनीतिक विचारों में असहमति हो सकती है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।
महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान का ख्याल रखना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। प्रेमावती वर्मा की भावुक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद मामला हरदोई की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। समर्थकों ने भी कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए महिलाओं के प्रति सम्मानजनक भाषा के इस्तेमाल की मांग की है।
#TheTelecast.
Hardoi, Hardoi | Oct 1, 2026