पिछोर: श्रावण माह की हरियाली अमावस्या और पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग पर विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने किया रुद्राभिषेक
श्रावण मास में आज हरियाली अमावस्या तिथि और पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बना।इस शुभ अवसर पर प्रदोष काल में क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर विधायक प्रीतम लोधी जी ने श्री श्री 1008 श्री धाय महादेव मंदिर सरकार पर आज बुधवार शाम लगभग 4:00 बजे विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजा अर्चना की अभिषेक के बाद मंदिर में महाआरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया।