डंडा: मोटरसाइकिल से गिरकर युवक घायल
Danda, Garhwa | Oct 4, 2026 डंडा थाना क्षेत्र के छपरदगा गांव में रविवार को मोटरसाइकिल से गिरकर मझिआंव थाना क्षेत्र के जाहरसरइ गांव निवासी सुमन उरांव घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सुमन उरांव पलामू जिले के शाहपुर से मोटरसाइकिल से छपरदगा किसी काम से गया था। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में उसके हाथ में चोट लगी।