मंडला: पदमी में मेढ़ पर बोरिंग कर रास्ता बंद करने का आरोप, किसानों ने कलेक्टर से की शिकायत
Mandla, Mandla | Aug 12, 2026 मंडला तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पदमी के किसानों ने एक किसान पर मेढ़ पर बोरिंग कराकर वर्षों पुराने आवागमन मार्ग को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है। बुधवार को एक बजे किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। किसानों ने बताया कि गांव के एक दर्जन से अधिक किसान लंबे समय से इसी मार्ग का उपयोग आने जाने के लिए कर रहे है