पांडू: लाखों खर्च कर बना सामुदायिक शौचालय, पर लटक रहा ताला; सरकारी सुविधा पर उठे सवाल
Pandu, Palamu | Oct 1, 2026 पाण्डु प्रखंड में स्वच्छता और जनसुविधा के उद्देश्य से 10 लाख रुपये की लागत से बनाया गया सामुदायिक शौचालय इन दिनों खुद व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। पाण्डु प्रखंड में निर्माण के बाद शौचालय के दरवाजे पर ताला लटक रहा है, जिसके कारण आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।