टोहाना: टोहाना में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान, सांसद बराला ने दिया स्वच्छता का संदेश
टोहाना में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने हिस्सा लिया और साफ-सफाई के साथ साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान का उल्लेख करते हुए जनता से स्वच्छ भारत का संकल्प लेने को कहा।