धौलपुर: चंबल नदी में उफान, खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर पहुंचने की संभावना
चंबल नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से प्रशासन और नदी किनारे बसे इलाकों में चिंता बढ़ गई है। नवनेरा बैराज से करीब 4 लाख 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी में उफान आ गया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 3 मीटर ऊपर तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि फिलहाल किसी गांव पर खतरा नहीं है। लोगों से नदी के किनारे