Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image

तराई अंचल के मुद्दों को लेकर अनशन पर बैठे विधायक युवराज दिव्यराज सिंह, कलेक्टर के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ अनशन जवा। तराई अंचल की प्रमुख समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक युवराज दिव्यराज सिंह शुक्रवार को सीएफटी भवन जवा में अनशन पर बैठे। विधायक ने क्षेत्र की जनसमस्याओं के साथ जवा एसडीएम पीयूष भट्ट एवं जनपद पंचायत जवा के सीईओ सुलभ सिंह पूसाम को हटाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी। मामले की जानकारी मिलते ही रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी एवं जिला पंचायत सीईओ सीएफटी भवन पहुंचे और विधायक से चर्चा की। कलेक्टर ने विधायक को प्रमुख मांगों एवं जनसमस्याओं पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब पांच घंटे चला अनशन समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि तराई अंचल की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासन ठोस कदम उठाएगा। 📍 जवा | रीवा 📰 विंध्या समाचार टीवी न्यूज जवा #Jawa #Rewa #YuvrajDivyarajSingh #RewaCollector #NarendraSuryavanshi #TaraiAnchal #JawaNews #RewaNews #VindhyaNews #PublicVaniNews #BreakingNews #MadhyaPradeshNews

Jawa, Rewa | Aug 15, 2026