तारानगर: तारानगर में धूमधाम से मनाया गया देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस, एसडीएम की अध्यक्षता में विधायक बुड़ानिया रहे मुख्यातिथि
,। तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया के मुख्यातिथ्य व एसडीएम प्रियंका कड़ेला की अध्यक्षता में शनिवार को कस्बे के आईजीएनपी परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया व एसडीएम प्रियंका कड़ेला ने ध्वजारोहण किया। उपखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।