बड़ागांव धसान: बड़ागांव में एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ निकाय ने चलाई मुहिम, लोगों को बांटे कपड़े के थैले
बड़ागांव घसान में आज गुरुवार को सुबह 11 वजे से लेकर शाम 5 बजे तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निकाय द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान निकाय कर्मचारियों ने नागरिकों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके स्थान पर कपड़े के थैलों का उपयोग करने की अपील की।लोगों को कपड़े से बने थैलों का वितरण किया।