बांसवाड़ा: ANM काउंसलिंग में हंगामा: विशेष मूल निवास न होने पर अभ्यर्थियों को बाहर किया गया, पुलिस बुलाई गई
एमजी अस्पताल परिसर स्थित ड्रग वेयर हाउस के सामने मंगलवार को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) प्रशिक्षण सत्र 2026-2027 की चयन काउंसलिंग के दौरान जमकर हंगामा हुआ। एक महिला अभ्यर्थी के पास टीएसपी क्षेत्र का विशेष मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उसे प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया,जिससे विवाद खड़ा हो गया।माहौल बिगड़ता देख पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया।