बांधवगढ़: पाली कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने अध्ययन सामग्री दिलाने की मांग की, प्राचार्य पर राशि व किताबों को लेकर लगाए आरोप
उमरिया के पाली स्थित कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने शेष अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई है। छात्राओं का कहना है कि पिछले वर्ष सामग्री खरीदने की राशि उनके खातों में करीब 4 से 5 महीने की देरी से पहुंची थी। छात्राओं के अनुसार, NCERT की किताबें, रिफ्रेशर और अन्य जरूरी अध्ययन सामग्री समय पर उपलब्ध नहीं होने से पढ़ाई रुक रही